लखीसराय में छत पर सो रहा था पूरा परिवार, ताला तोड़कर चोर ले उड़े जेवर और नकदी

Updated:
विज्ञापन

Lakhisarai Crime News

Lakhisarai Crime News: लखीसराय में भीषण गर्मी में छत पर सोना एक परिवार को भारी पड़ गया. लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र में चोरों ने देर रात घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. सुबह जब परिवार नीचे उतरा तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गये.

विज्ञापन

Lakhisarai Crime News: हलसी (लखीसराय) से केशव कुमार की रिपोर्ट. लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंडोल गांव में चोरी की बड़ी घटना सामने आयी है. गर्मी और थकावट के कारण पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था, तभी अज्ञात चोरों ने सुनसान मौका पाकर घर का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गये. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

बीमार बच्चे का इलाज कर लौटे थे परिवार के लोग

पीड़िता चंपा देवी ने हलसी थाना में दिये आवेदन में बताया कि परिवार का एक बच्चा बीमार था, जिसे इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक ले जाया गया था. मंगलवार रात इलाज करवाकर सभी लोग घर लौटे थे. गर्मी और थकान के कारण पूरा परिवार घर की छत पर सो गया.

इसी दौरान रात करीब 12 बजे से एक बजे के बीच अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाया. चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुस गये.

सुबह नीचे उतरे तो उड़ गये होश

सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला. कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवरात और नकदी गायब थी. यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी.

घटना की सूचना तत्काल हलसी थाना पुलिस को दी गयी. ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग डरे हुए हैं.

पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने बढ़ायी गश्ती की मांग

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से चोरी गये सामान की बरामदगी और घटना में शामिल चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं हलसी थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है.

ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन