जनगणना को सुचारू रुप से चलाने कराया किट उपलब्ध

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 30 May 2026 5:31 PM

विज्ञापन

जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में पटना से पहुंचे जनगणना उपनिदेशक ने सूर्यगढ़ा में चल रहे डाटा संकलन कार्यों की समीक्षा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

विज्ञापन

जनगणना-2027 की तैयारियों की समीक्षा करने शनिवार को जनगणना उपनिदेशक संजीव कुमार साव सूर्यगढ़ा पहुंचे. उन्होंने प्रखंड कार्यालय एवं नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर डाटा संकलन कार्यों की जांच की और अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया.

सूर्यगढ़ा. जनगणना-2027 को लेकर शनिवार को पटना से आये जनगणना उपनिदेशक संजीव कुमार साव ने सूर्यगढ़ा प्रखंड कार्यालय व नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर डाटा संकलन कार्यों की गहन समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने तैयार किये गये डाटा और अभिलेखों की बारीकी से जांच की तथा डाटा सबमिट करने से पूर्व उसकी शुद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मौके पर उपस्थित बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने बताया कि जनगणना-2027 के लिए तैयार किये गये डाटा की उपनिदेशक द्वारा विस्तृत जांच की गयी. समीक्षा के दौरान उपनिदेशक ने अब तक किये गये कार्यों पर संतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने जनगणना कार्य में गुणवत्ता और सटीकता बनाये रखने पर विशेष जोर दिया.

उपनिदेशक ने कहा कि जनगणना से जुड़े सभी आंकड़े पूरी तरह सही और त्रुटिरहित होने चाहिए, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की कई योजनाएं तैयार की जाती हैं. उन्होंने अधिकारियों को डाटा संकलन और सत्यापन प्रक्रिया को गंभीरता से पूरा करने का निर्देश दिया.

बीडीओ ने बताया कि जनगणना कार्य में लगाये गये प्रगणकों को आवश्यक किट उपलब्ध करायी जा रही है, ताकि वे सुचारू रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें. निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन