लखीसराय और किऊल स्टेशन पर कांवरियों की भारी भीड़, भागलपुर जाने वाले आम यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

मालदा इंटरसिटी में चढते कांवरिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्रावणी मेले के कारण सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। लखीसराय और किऊल रेलवे स्टेशनों पर इसका सीधा असर दिख रहा है, जहां सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस कारण सामान्य यात्रियों को यात्रा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Shravani Mela Rush: श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसका असर लखीसराय और किऊल रेलवे स्टेशन पर साफ दिखाई दे रहा है. सुबह से देर शाम तक दोनों स्टेशनों पर कांवरियों की भीड़ उमड़ रही है. ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के कारण सामान्य यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

मालदा टाउन और इंटरसिटी एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा भीड़

किऊल से खुलने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस तथा शाम में चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में कांवरियों की अत्यधिक भीड़ देखी जा रही है. दोनों ट्रेनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुल्तानगंज के लिए सफर कर रहे हैं, जिससे आम यात्रियों को सीट तो दूर, खड़े होने तक में मुश्किल हो रही है.

विक्रमशिला एक्सप्रेस में भी बढ़ी भीड़

सुबह के समय चलने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में भी कांवरियों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है. स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म "बोल बम" के जयकारों से गूंज रहे हैं. भगवा वस्त्र पहने श्रद्धालुओं की मौजूदगी से किऊल और लखीसराय स्टेशन पूरी तरह भक्तिमय माहौल में नजर आ रहे हैं.

स्पेशल ट्रेनें होने के बावजूद सामान्य ट्रेनों में बढ़ रहा दबाव

रेलवे द्वारा भागलपुर के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन उनके समय पर नहीं पहुंचने के कारण अधिकांश कांवरिये समय पर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और मालदा टाउन एक्सप्रेस को ही प्राथमिकता दे रहे हैं. इसी वजह से इन ट्रेनों में यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है.

रात में सुल्तानगंज पहुंचते हैं कांवरिये

Shravani Mela Rush: श्रद्धालु इन ट्रेनों से रात में सुल्तानगंज पहुंचते हैं. वहां गंगा से जल भरने के बाद सुबह बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवर यात्रा शुरू करते हैं. श्रावणी मेला के दौरान अगले कई दिनों तक ट्रेनों और स्टेशनों पर इसी तरह भीड़ बने रहने की संभावना है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन