शिव-पार्वती प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

सदर प्रखंड के दामोदरपुर गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव व माता पार्वती प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.
लखीसराय. सदर प्रखंड के दामोदरपुर गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव व माता पार्वती प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें 108 कन्याएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई. शोभायात्रा प्राण-प्रतिष्ठा स्थल से एक किलोमीटर चलकर परिया पोखर जल के लिए गयी, जहां आचार्य सुधीर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार कर कलश में जल भरवाया. पुनः जल भरने के उपरांत दामोदरपुर स्थित मंदिर लौटकर रामध्वनी मंडप में कलश स्थापित के लिए पूजा-अर्चना कर 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ प्रारंभ किया गया. शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सैकड़ों लोगों ने कन्याओं के साथ परिया पोखर तक पैदल गये और पैदल आये. सिर पर कलश लिये कन्याओं के साथ बड़ी संख्या में पुरूष महिलाएं व बच्चे श्रद्धालुओं ने भ्रमण किया. इसके साथ दर्जन भर घोड़ा, हाथी, डीजे एवं राम-लक्ष्मण, शिव और पार्वती सहित दानवों के स्वरूप धारण कर शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा. उक्त शिव-पार्वती मंदिर ग्रामीणों द्वारा आर्थिक व श्रमिक सहयोग से निर्माण करवाया गया है. आयोजनकर्ता राजकुमार यादव ने बताया कि मंदिर बनाने में 10 लाख की लागत आयी, जबकि शिव-पार्वती प्राण-प्रतिष्ठान में दो लाख से अधिक की राशि खर्च हुआ. बुधवार से गुरुवार तक रामध्वनी का आयोजन किया जायेगा, जो 24 घंटे तक चलेगा. वहीं प्राण प्रतिष्ठा गुरुवार को विद्वान पंडितों सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत शिव-पार्वती मंदिर का प्राण प्रतिष्ठान किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




