रोको-टोको अभियान के तहत हुई सघन वाहन जांच
पुलिस क्षेत्र में विधि व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर सक्रिय है. पुलिस ने रोको-टोको अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की जांच की.
जिले में मद्य पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष ””रोको-टोको अभियान”” चलाया गया.
लखीसराय के रिपोर्ट के अनुसार
एसपी लखीसराय के निर्देश पर मंगलवार की रात जिले में मद्य पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध परिवहन पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष ””रोको-टोको अभियान”” चलाया गया. अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गयी. जांच के दौरान पुलिस ने प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली तथा आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की. अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब, नशीले पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित सामानों के परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखना था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाय जायेंगे. अभियान के दौरान आम लोगों से भी सहयोग करने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









