एनएच-80 किनारे बने पांच हाईटेक बस प्रतीक्षालयों का लोकार्पण

Published by : RAVIKANT SINGH Updated At : 30 May 2026 11:30 PM

विज्ञापन

अब एनएच-80 पर बस का इंतजार करना होगा ज्यादा आरामदायक. बड़हिया नगर परिषद ने यात्रियों को आधुनिक सुविधा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पांच हाईटेक बस प्रतीक्षालय जनता को समर्पित कर दिए हैं

विज्ञापन

बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे बनाए गए पांच आधुनिक यात्री प्रतीक्षालयों का लोकार्पण सभापति डेजी कुमारी ने किया. करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रत्येक प्रतीक्षालय में यात्रियों के लिए सुरक्षित और आरामदायक बैठने की व्यवस्था की गई है. साथ ही इनमें बड़हिया की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान से जुड़ी जानकारियां भी प्रदर्शित की गई हैं. बड़हिया. नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे तैयार किए गए पांच आधुनिक यात्री प्रतीक्षालयों का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति डेजी कुमारी ने किया. नगर परिषद की ओर से प्रत्येक प्रतीक्षालय का निर्माण करीब साढ़े छह लाख रुपये की लागत से कराया गया है. आधुनिक स्वरूप में तैयार इन संरचनाओं में स्टील आधारित मजबूत ढांचा और यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. प्रतीक्षालयों की विशेषता यह है कि इनमें बड़हिया की ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक उपलब्धियों से जुड़ी जानकारियां भी प्रदर्शित की गई हैं, ताकि यहां ठहरने वाले लोग नगर की विशिष्टताओं से परिचित हो सकें. उद्घाटन समारोह के बाद सभापति प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने बताया कि महानगरों में उपलब्ध आधुनिक यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना की रूपरेखा तैयार की गई थी. उनका कहना था कि इन प्रतीक्षालयों से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ नगर की पहचान को भी बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब सड़क किनारे वाहन का इंतजार करने वाले लोगों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से काफी राहत मिलेगी. लोगों ने इसे नगर परिषद की उपयोगी और जनकल्याणकारी पहल बताया. मौके पर पार्षद अमित शंकर, पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार, रामकुमार, मनोज कुमार, गौतम कुमार, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAVIKANT SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIKANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन