हुसैना से आर्म्स एक्ट में कुर्की वारंटी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त | Prabhat Khabar Network
मेदनीचौकी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे तीन कुर्की वारंटियों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मेदनीचौकी (लखीसरय). स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैना आर्म्स एक्ट में कुर्की वारंटी के तीन वारंटी को गिरफ्तार किया गया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि हुसैना निवासी शंकर यादव के पुत्र नितीश कुमार व स्वर्गीय अयोध्या यादव के दो पुत्र शंकर यादव उर्फ रणधीर कुमार तथा पंचू उर्फ पंचा यादव को गिरफ्तार किया गया वो मेदनीचौकी कांड संख्या 38 /14 का प्राथमिकी अभियुक्त था और फरार चल रहा.
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
यहां बता दें कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. वहीं गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत मेंभेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा. बताया कि किसी भी सूरत में फरार वारंटियों को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रणजीत कुमार शर्मा
रणजीत कुमार शर्मा प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मेदनीचौकी (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










