कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, चालक व तस्कर फरार

टाउन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह अशोक धाम मोड़ बाइपास के समीप एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है.
लखीसराय. टाउन थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह अशोक धाम मोड़ बाइपास के समीप एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. हालांकि तस्कर व कार चालक फरार होने में सफल रहे. टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 10 कार्टून में रॉयल स्टेज के 375 एमएल की 233 बोतल व इंपीरियल ब्लू के 375 एमएल की 143 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है. शराब का खेप बंगाल के नंबर डब्ल्यूबी 02 जेड 8551 ऑप्ट्रा कार से बड़हिया की ओर ले जाया जा रहा था. पुलिस को देखकर चालक व तस्कर कार छोड़कर फरार हो गये, आगे की कार्रवाई की जा रही है.
एक शराबी को किया गिरफ्तार
रामगढ़ चौक. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहरोरा गांव के तालाब के पास हनुमान मंदिर के निकट शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को गुप्त सूचना के आधार पर पीटीसी मुन्ना कुमार ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि कवैया थाना क्षेत्र के लखीसराय लाल पहाड़ी निवासी श्री मंडल के पुत्र कुंदन कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि होने पर शराबबंदी अधिनियम कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




