ePaper

अलग-अलग जगहों से आधा दर्जन शराबी गिरफ्तार

Updated at : 03 Jul 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से आधा दर्जन शराबी गिरफ्तार

जिले के विभिन्न क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आधा दर्जन शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

लखीसराय. उत्पाद विभाग द्वारा नशाबंदी को सफल बनाने को लेकर लगातार धरपकड़ अभियान जारी है. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र में छापेमारी के दौरान आधा दर्जन शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. जिसमें जिला मुख्यालय कवैया थाना क्षेत्र किऊल बस्ती निवासी नरेश पासवान के पुत्र धर्मेंद्र ऊर्फ विष्णु एवं अमहरा थाना क्षेत्र के मोरमा गांव के अशोक शर्मा के पुत्र रितेश उर्फ जितेंद्र कुमार को टाउन थाना क्षेत्र के झिंझरिया पुल के पास से, बीरूपुर थाना क्षेत्र के फादिल मोड़ से रुस्तमपुर गांव के स्व मितन चौधरी के पुत्र उमेश चौधरी, बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के बियर पर चौक से सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पटेलपुर ग्रामवासी स्व अर्जुन साव के पुत्र गौतम कुमार, चानन थाना क्षेत्र के कुंदर ग्रामवासी कैलू यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव एवं जगदीश यादव के पुत्र प्रसादी यादव को नशा की हालत में पकड़ा गया है. सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन