फरार आरोपित व वारंटी गिरफ्तार, देर रात चली छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
फरार आरोपित व वारंटी गिरफ्तार, देर रात चली छापेमारी

Police Action in Lakhisarai: लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों और वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन लोगों को पकड़ा गया.

विज्ञापन

हलसी से केशव कुमार की रिपोर्ट :

हलसी थाना पुलिस ने रविवार देर रात विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार वारंटी और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Late Night Raid में तीन आरोपित गिरफ्तार

पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान भनपुरा पंचायत के कनिआरी गांव से कुर्की वारंटी मदन मंडल को गिरफ्तार किया गया. वह राजेंद्र मंडल का पुत्र बताया गया है.इसके अलावा सलौंजा गांव से एनबीडब्ल्यू वारंटी जयराम यादव उर्फ परशुराम यादव को गिरफ्तार किया गया. वह रामेश्वर यादव का पुत्र है और लंबे समय से फरार चल रहा था.गुप्त सूचना पर आरोपी के घर पहुंची पुलिस

पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के नामजद आरोपी रतन राम को भी गिरफ्तार किया. रतन राम को कोली गांव स्थित उसके घर से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया.बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था, लेकिन विशेष छापेमारी अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चला अभियान

पूरे अभियान का नेतृत्व हलसी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन कर रहे थे. पुलिस टीम ने देर रात लगातार छापेमारी कर फरार आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की.पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा.

गिरफ्तार आरोपितों को भेजा गया जेल

गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाने की मांग की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन