मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को दिया अग्नि सुरक्षा का संदेश

Updated:
विज्ञापन

कर्मियों ने बताया कि सतर्कता, समय पर उपकरणों की जांच एवं सही तरीके से सिलेंडर के उपयोग से आग की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है

विज्ञापन

चानन. जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव एवं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विनीता लता के निर्देश पर बुधवार को चानन क्षेत्र में मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया. चानन थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त अग्निशमन कर्मी रामाशंकर राय, रामप्रवेश राम एवं पंकज कुमार ने एक कोचिंग सेंटर बन्नू बगीचा, बलहपुर तथा भंडार में जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इस दौरान विद्युत शॉर्ट सर्किट एवं गैस सिलेंडर से लगने वाली आग की संभावनाओं एवं उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गयी. कर्मियों ने बताया कि सतर्कता, समय पर उपकरणों की जांच एवं सही तरीके से सिलेंडर के उपयोग से आग की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में तुरंत किये जाने वाले उपायों के बारे में भी बताया गया. मौके पर पंपलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी दी गयी. मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आपात स्थिति में संयम बनाये रखने और त्वरित कार्रवाई करने का संदेश दिया गया. ————————————————————————————–

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन