बड़हिया स्टेशन पर चार चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक लाख की संपत्ति बरामद

Updated:
विज्ञापन

फोटो -गिरफ्तार चोर के साथ आरपीएफ अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किऊल आरपीएफ पोस्ट ने बड़हिया स्टेशन पर 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत बड़ी कार्रवाई की है. एक संदिग्ध व्यक्ति को चार चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये है.

विज्ञापन

Kiul RPF Action: लखीसराय. पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बड़हिया रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए चार चोरी के मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र निवासी 39 वर्षीय त्रिलोकी कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला आरोपी

आरपीएफ के अनुसार 15 अगस्त को बड़हिया कैंपिंग स्टाफ के प्रधान आरक्षी राकेश शर्मा और आरक्षी सूर्यदेव कुमार यात्री सामान की चोरी रोकने के लिए स्टेशन क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान दोपहर करीब 1:10 बजे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला.

टिकट नहीं दिखा सका, पूछताछ में बढ़ा शक

आरपीएफ जवानों ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की. वह यात्रा के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और उसके पास कोई टिकट भी नहीं मिला. शक गहराने पर जवानों ने उसकी तलाशी ली.

तलाशी में मिले चार मोबाइल फोन

जामा तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अलग-अलग कंपनियों के चार मोबाइल फोन बरामद हुए. आरपीएफ के अनुसार कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि मोबाइल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से चोरी किए गए थे.

मौके पर तैयार की जब्ती सूची

आरपीएफ टीम ने दोपहर करीब 1:30 बजे फर्द तलाशी सह जब्ती सूची तैयार कर चारों मोबाइल फोन जब्त किए. इसके बाद करीब 1:40 बजे गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

जीआरपी बड़हिया में केस दर्ज करने की प्रक्रिया

Kiul RPF Action: गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकी कुमार, 39 वर्ष, पिता अशोक चौधरी, निवासी बड़ी खगौल चिक टोली, थाना खगौल, जिला पटना के रूप में हुई है. प्रधान आरक्षी राकेश शर्मा की लिखित शिकायत के आधार पर जीआरपी बड़हिया में कांड पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन