विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में आधा दर्जन पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 8:56 PM
विद्युत ऊर्जा चोरी मामले में आधा दर्जन पर प्राथमिकी दर्ज
रामगढ़ चौक. प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदनामा के कठौतिया गांव में सोमवार को विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत विद्युत कर्मियों के द्वारा छापेमारी की गयी. जिसमें गांव के पांच व्यक्ति जो अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का इस्तेमाल कर रहे थे. उनके विरूद्ध हलसी थाना में मामला दर्ज कराया गया. छापेमारी दल में रामगढ़ चौक विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अनुराग प्रितम, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा रामगढ़ चौक के मानव बल मनोज कुमार, संजय यादव, नंदन कुमार, मन्नू मिस्त्री के द्वारा संयुक्त रूप छापेमारी की गयी. जिसमें कठौतिया निवासी जागो पासवान के पुत्र सुधीर पासवान, स्व. बौधु पासवान के पुत्र राजनीति पासवान एवं निवास पासवान, स्व. सीतो पासवान के पुत्र सकलदेव पासवान, साधु पासवान के पुत्र कमल कुमार एवं नागो पासवान की पत्नी श्रीमती देवी द्वारा अवैध तरीके से विद्युत ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा था. छापेमारी के दौरान पकड़े जाने पर हलसी थाना में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अनुराग प्रितम ने बताया कि उक्त सभी लोगों के द्वारा अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी. जिसको लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इन सभी व्यक्ति के द्वारा सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










