हलसी और बल्लोपुर में ''''सहयोग शिविर'''' का आयोजन, प्रभारी मंत्री अलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, जीविका समूह को सौंपा चेक

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 02 Jun 2026 7:36 PM

विज्ञापन

क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं की ओर मंत्री और अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया. ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हलसी प्रखंड में यह दूसरा सहयोग शिविर है,

विज्ञापन

हलसी. प्रखंड अंतर्गत हलसी आंबेडकर भवन और बल्लोपुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को भव्य ””सहयोग शिविर”” का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जमीन तक पहुंचाना था. शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी विभिन्न मांगें व शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं

प्रशासनिक और राजनैतिक दिग्गजों की रही मौजूदगी

हलसी आंबेडकर भवन में आयोजित मुख्य शिविर में बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ जिले के तमाम आला अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रही. शिविर के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं की ओर मंत्री और अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया. ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हलसी प्रखंड में यह दूसरा सहयोग शिविर है, जिसकी व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर बेहद शानदार और सुव्यवस्थित तरीके से की गयी है. उन्होंने जनता को जागरूक करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये. इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ योजना के तहत हलसी पंचायत के 3205 जीविका समूह लोगों को 3 करोड़ 20 लाख 50 हजार का चेक दिया गया.

————————————————————-

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन