छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में कोचिंग शिक्षक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Nov 2024 7:02 PM
पॉक्सो एक्ट के तहत शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज
लखीसराय. कवैया थाना क्षेत्र के थाना रोड में ही संचालित एक शैक्षणिक संस्थान में गुरु शिष्या संबंध को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है. इस मामले में टीचिंग सेंटर के संचालक हलसी थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी सरयुग महतो के पुत्र राजेश कुमार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले को लेकर एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि इस शैक्षणिक संस्थान में आवासीय छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है. छात्रावास में रहनेवाली एक नाबालिग पीड़िता ने दुष्कर्म किये जाने का शिकायत की थी, जिसकी सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर शाम आरोपित शिक्षक को कोचिंग से गिरफ्तार कर लिया. कवैया थानाध्यक्ष राजवर्द्धन कुमार ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ आवेदन मिलने के तुरंत बाद ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










