किऊल स्टेशन पर चला स्वच्छता व पर्यावरण जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य 15 मई से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

विज्ञापन

-विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य 15 मई से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लखीसराय. विश्व पर्यावरण दिवस, पांच जून के उपलक्ष्य में दानापुर मंडल द्वारा 15 मई से पांच जून तक चलाए जा रहे हैं. इसे लेकर त्रि-सप्ताह व्यापी स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को किऊल स्टेशन में विशेष कार्यक्रमों किया गया. यह अभियान मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधन विभाग, दानापुर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है. किऊल में कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आशुतोष कुमार सिन्हा ने किया. अभियान के दौरान रेलवे कॉलोनी परिसर में पौधारोपण किया गया. साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बैनर और पोस्टर के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया. यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी दैनिक आदतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि पर्यावरण क्षरण को कम किया जा सके. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता और हरित जीवनशैली के प्रति संवेदनशील बनाना है. अभियान 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस तक जारी रहेगा और दानापुर मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन