चुहरचक में सड़क हादसा, पैदल जा रहे व्यक्ति समेत बाइक सवार घायल

Updated:
विज्ञापन
चुहरचक में सड़क हादसा, पैदल जा रहे व्यक्ति समेत बाइक सवार घायल

बड़हिया थाना क्षेत्र के चुहरचक स्थित एनएच-80 पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान संजय सिंह उर्फ डाकबम के रूप में हुई है. हादसे में बाइक चालक भी घायल बताया जा रहा है, जबकि दोनों का इलाज अस्पताल में कराया गया.

विज्ञापन

बड़हिया के प्रतिनिधि के अनुसार

स्थानीय थाना क्षेत्र के चुहरचक स्थित एनएच-80 पर शनिवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घायल की पहचान चुहरचक निवासी संजय सिंह उर्फ डाकबम के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें उपचार के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. बताया जाता है कि हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है. बाइक सवार गंगासराय का निवासी बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही.

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन