बाल संसद ने किया शिक्षकों को सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

बाल संसद ने किया शिक्षकों को सम्मानित | Prabhat Khabar Network

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर लक्ष्मीपुर की प्राथमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ. विद्यालय की बाल संसद ने अपने शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की.

विज्ञापन

बड़हिया (लखीसराय). प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला दरियापुर में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय की बाल संसद के तत्वावधान में देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 138वीं जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. बाल संसद की प्रधानमंत्री सोनिका कुमारी, उप प्रधानमंत्री सुजीत कुमार और शिक्षा मंत्री पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से शिक्षकों को सम्मानित किया. प्रधान शिक्षक पीयूष कुमार झा, शिक्षिका शशि कुमारी, मुन्नी कुमारी, अनिमा कुमारी झा, प्रियंका कुमारी और आरती बी मिश्रा को चादर, अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह और कलम देकर सम्मानित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता आजाद चंद्रशेखर उर्फ मंटू को भी सम्मानित किया गया. शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया. बच्चों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया.

बाल संसद ने किया शिक्षकों को सम्मानित | Prabhat Khabar Network
बाल संसद द्वारा सम्मानित शिक्षक | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन