शहर में बच्चा गिरोह हो रहा है सक्रिय, पिता के अलग होते ही बच्चे को सुंघाया नशा
Author Ravikant singh
Updated:
विज्ञापन
लखीसराय शहर में एक नौ वर्षीय बच्चे के संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिलने से हड़कंप मच गया है. परिजनों का आरोप है कि बच्चे को नशा सुंघाकर बेहोश किया गया. घटना के बाद बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं
विज्ञापन
लखीसराय शहर के पचना रोड इलाके में रविवार को एक नौ वर्षीय बच्चे को कथित रूप से नशा सुंघाकर बेहोश करने का मामला सामने आया है. बेहोशी की हालत में बच्चे को पहले एक निजी क्लीनिक और बाद में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
लखीसराय.
जानकारी के अनुसार रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के अकौनी निवासी मनोहर यादव अपने नौ वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार को कबैया रोड स्थित एक निजी विद्यालय से घर ले जा रहे थे. बताया जाता है कि बच्चा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता है और रविवार होने के कारण उसके पिता उसे घर ले जाने पहुंचे थे.परिजनों के अनुसार पचना रोड में सब्जी खरीदने के दौरान मनोहर यादव कुछ समय के लिए अपने पुत्र से अलग हो गये. इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्चे को कथित रूप से नशा सुंघा दिया गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा. पिता की नजर जब बच्चे पर पड़ी तो वह तत्काल उसे लेकर पास के एक निजी क्लीनिक पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.घटना के बाद शहर में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे को अपहरण करने की नीयत से नशा सुंघाया गया हो सकता है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है. मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को भेजा गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.फिलहाल बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और पुलिस परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन









