ePaper

मां को मारने के लिए चलायी गयी गोली दुधमुंही बच्ची का सिर छूकर निकली

Updated at : 14 May 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
मां को मारने के लिए चलायी गयी गोली दुधमुंही बच्ची का सिर छूकर निकली

मां को मारने के लिए चलायी गयी गोली दुधमुंही बच्ची का सिर छूकर निकली

विज्ञापन

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर छह स्थित धर्मरायचक पश्चिमी टोला में जमीन विवाद के पुरानी रंजिश को लेकर मां पर गोली चलायी गयी मां की गोद में दुधमुंही तीन महीने की बच्ची के सिर को छूते हुए निकल गयी. इस दौरान मां के हाथ भी गोली का छिटका लग गया. जिससे की पुत्री और मां दोनों घायल हो गये. दोनों घायलों को इलाज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बच्ची की प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को वार्ड नंबर छह धर्मरायचक मुहल्ला निवासी अवध कुमार यादव की पत्नी निभा देवी अपने घर के दरवाजे के पास अपने तीन वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी को गोद में लेकर खड़ी थी कि गाली-गलौज करते हुए मुहल्ला के ही रामजी साव के पुत्र मनोज साव एवं उसके भाई अशोक साव आया और निभा देवी पर गोली चला दी. जिससे गोली बच्ची के सिर छूते हुए निकल गया. वहीं गोली का छिटका निभा देवी के हाथ में लग गयी. जिससे मां और पुत्री दोनो घायल हो गया. घायल का इलाज सदर अस्पताल में चलाया गया. जिसके बाद बच्ची को रेफर कर दिया गया. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना की सूचना मिली है. थाना के एसआइ को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है. घटना को लेकर जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन