सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई सहभागिता

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर सदर अस्पताल ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा एवं मौजूद चिकित्सा टीम.

Blood Donation Camp Lakhisarai: शिविर के दौरान कुल 8 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. रक्तदान करने वाले युवाओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है.

विज्ञापन

लखीसराय से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट:

Blood Donation Camp Lakhisarai: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. आरसीएम के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

रक्तदान के लिए युवाओं में दिखा उत्साह

शिविर के दौरान कुल 8 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया. रक्तदान करने वाले युवाओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है.

रक्तदान के प्रति किया गया जागरूक

आयोजकों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव या गंभीर बीमारी के दौरान मरीजों को रक्त की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रह सकता है.

मेडिकल टीम ने निभाई अहम भूमिका

शिविर को सफल बनाने में मेडिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. शिविर में डॉ. श्रीनिवास शर्मा, काउंसलर गुड्डू कुमार, एलटी अभिषेक कुमार और अरविंद सिंह मौजूद रहे. सभी ने रक्तदाताओं का मार्गदर्शन किया और आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रियाओं को पूरा कराया.

रक्तदाताओं का किया गया सम्मान

आरसीएम की ओर से शिविर का आयोजन प्रियांशु कुमार वर्मा के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई. आयोजकों ने कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन