रक्तदान शिविर आयोजित, आठ यूनिट रक्त किया संग्रह
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
विश्व रक्तदाता दिवस पर सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में आरसीएम (RCM) द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. प्रियांशु कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में युवाओं और समाजसेवियों के सहयोग से आठ यूनिट रक्त संग्रह किया गया.
विज्ञापन
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. आरसीएम के तत्वावधान में लगे इस शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. शिविर के दौरान कुल आठ यूनिट रक्त संग्रह किया गया.रक्तदाताओं ने कहा, रक्तदान महादान है. एक यूनिट रक्त से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है. आयोजकों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय पड़ सकती है, ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान से ही ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होती है.
शिविर में मेडिकल टीम में डॉ श्रीनिवास शर्मा, काउंसलर गुड्डू कुमार, एलटी अभिषेक कुमार और अरविंद सिंह मौजूद रहे. आरसीएम की ओर से शिविर का आयोजन प्रियांशु कुमार वर्मा ने किया. सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए उनके योगदान की सराहना की गयी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










