Bihar News: लखीसराय में दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, NH-80 पर लगा महाजाम

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: लखीसराय में दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, NH-80 पर लगा महाजाम

Bihar News: लखीसराय में शुक्रवार सुबह 6 बजे दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत हो गई. मिनी ट्रक का टायर फटने से से हुआ हादसा.इस दुर्घटना के कारण NH 80 पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा

विज्ञापन

Bihar News: लखीसराय में शुक्रवार सुबह 6 बजे दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत हो गई. मिनी ट्रक का टायर फटने से से हुआ हादसा.इस दुर्घटना के कारण NH 80 पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा. जानकारी के अनुसार लखीसराय में टाउन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 6 बजे दो ट्रकों की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में मिनी ट्रक का टायर फटने के कारण दूसरे ट्रक के चालक की मौत हो गई. मृत चालक की पहचान अभी तक नही हो सकी है.

घंटो तक लगा रहा जाम

इस दुर्घटना की वजह से NH 80 पर लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया. दुर्घटना में ट्रक फंसा होने के कारण सड़क पर जाम लग गया. क्रेन बुलाकर दुर्घटना का ट्रक को हटाकर सड़क का जाम हटाया गया. पुलिस शव के पोस्टमार्टम की प्रकिया में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: त्योहार में दिल्ली से बिहार आना जाना होगा आसान, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
Puspraj Singh

लेखक के बारे में

By Puspraj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन