बैंक ऋण नहीं चुकाने वाले वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 04 Jun 2026 5:36 PM
हलसी थाना की पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की सक्रियता देखी गयी.पुलिस ने एक ऋण वारंटी को गिरफ्तार किया है
कमैठा गांव निवासी रामजी तांती स्टेट बैंक से कर्ज लिये थे. अदालत से वारंट जारी करने के बाद गुप्त सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.
लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार
जिले हलसी थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऋण वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी की पहचान कमैठा गांव निवासी रामजी तांती है. आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था. स्टेट बैंक से कर्ज मामले की पृष्ठभूमि में बताया गया है कि आरोपी रामजी तांती ने भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से कर्ज लिया था. ऋण लेने के बाद उसने बैंक की राशि वापस नहीं लौटायी. बैंक द्वारा बार-बार नोटिस दिये जाने के बावजूद उसने लोन चुकता करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी.
अदालत के आदेश पर हुई कार्रवाई :
ऋण जमा नहीं करने के कारण बैंक ने कानूनी रास्ता अपनाया. इसके बाद आरोपी के खिलाफ अदालत से वारंट जारी किया गया था. हलसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बुधवार देर रात कमैठा गांव में छापेमारी कर उसे दबोच लिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि पुलिस अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में बुधवार रात को रामजी तांती को गिरफ्तार किया गया और गुरुवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य डिफॉल्टरों में हड़कंप है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










