बाबा राजाराम कॉलेज की प्रवेश परीक्षा संपन्न, 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन

बाबा राजाराम कॉलेज में आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी.

Baba Rajaram College Entrance Exam: कॉलेज प्रशासन के अनुसार सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है. परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला और पूरे केंद्र पर शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा.

विज्ञापन

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट:

Baba Rajaram College Entrance Exam: जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत केडी नगर मतासी स्थित बाबा राजाराम कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हो गई. जीएनएम, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, बी.फार्मा और डी.फार्मा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित इस परीक्षा में 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

कॉलेज प्रशासन के अनुसार सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है. परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला और पूरे केंद्र पर शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा.

मेधावी विद्यार्थियों को अवसर देने का उद्देश्य

कॉलेज के निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का उद्देश्य मेधावी और योग्य छात्र-छात्राओं का चयन करना है. उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सके.

उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना कॉलेज की प्राथमिकता है.

17 जून को परिणाम, 19 जून से नामांकन

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 17 जून 2026 को प्रकाशित किया जाएगा. सफल अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी. नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी कॉलेज प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी.

करियर निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

स्वास्थ्य एवं फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े इन पाठ्यक्रमों में हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं नामांकन लेते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि नर्सिंग और फार्मेसी शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार और करियर निर्माण का बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन