खुटहा डीह की शबरी ठाकुरबाड़ी में अखंड सीताराम यज्ञ भक्तिभाव के साथ संपन्न
Edited by Rajeev Murarai Sinha Sinha
Updated:
विज्ञापन
खुटहा डीह स्थित शबरी ठाकुरबाड़ी में पुरुषोत्तम मास पर आयोजित नौ दिवसीय अखंड सीताराम नाम यज्ञ सोमवार को भव्य झांकियों, हवन और कन्या पूजन के साथ संपन्न हो गया.
विज्ञापन
समापन पर निकली भव्य शोभायात्रा
बड़हिया के प्रतिनिधि के अनुसार
प्रखंड के खुटहा डीह स्थित शबरी ठाकुरबाड़ी में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर चल रहा नौ दिवसीय अखंड सीताराम नाम यज्ञ सोमवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. समापन पर निकली भव्य शोभायात्रा में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सजे बाल कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे.‘सीताराम’ के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा, और झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. नौ दिनों तक झाल-मृदंग के साथ अखंड संकीर्तन चला, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार शबरी ठाकुरबाड़ी में इस तरह के आयोजन की परंपरा दशकों पुरानी है, जो गांव की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है.
शोभायात्रा के बाद हवन, कन्या पूजन और पूर्णाहुति की गयी. यज्ञ को सफल बनाने में गंगा सिंह, त्रिपुरारी कुमार, अमोद कुमार, राजेंद्र सिंह, श्याम सिंह, हरेराम सिंह, बुलबुल सिंह समेत कई ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










