दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Apr 2024 9:50 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा थाने में आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया आवेदन

विज्ञापन

लखीसराय. सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी बटोही सिंह, उनकी पत्नी सोनी देवी एवं पति गुलशन कुमार पर विवाहिता पूजा कुमारी के साथ दहेज के लिए मारपीट व अन्य तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है. कदमकुआं पटना निवासी योगेंद्र राम की बड़ी पुत्री सुषमा देवी ने सूर्यगढ़ा थाने में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष ने स्टेशन डायरी मेंटेन कर मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है. थाने में दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उनकी बहन पूजा कुमारी की शादी वर्ष 2018 में हिंदू रीति रिवाज से लखीसराय जिले के रामपुर निवासी बटोही सिंह के पुत्र गुलशन कुमार के साथ हुई. उसको दो छोटे बच्चे भी हैं. शादी के एक साल बाद से ही उनकी बहन पूजा के साथ उसके ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे व अन्य कई तरह की प्रताड़ना देने लगे. घर से भी निकाल दिया. आरोपियों द्वारा इस तरह की हरकत कई बार की गयी. आरोप यह भी है कि उनकी बहन को ससुराल वालों से जान का खतरा है. दूसरी ओर ससुराल पक्ष का कहना है कि पूजा खुद से घर छोड़ कर चली गयी. सुषमा देवी ने सूर्यगढ़ा पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन