अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Updated at : 12 Aug 2025 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन

हलसी.

थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित कोली नहर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के चेवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्थामा गांव निवासी गोरे मांझी के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में पहचान हुई है. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से हलसी थाना एवं डायल टीम 112 को सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल टीम 112 एवं हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार एसआई रंजीत रंजन, सौरभ सुमन, रोहित कुमार एवं अन्य पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कुंदन कुमार कैंदी के तरफ से आ रहा था. तभी कोली नहर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिसकी सूचना मिलने के उपरांत करीब आधा घंटे बाद डायल 112 कि टीम एवं हलसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं इसकी जानकारी हलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी एंबुलेंस के लिए सूचना दी गयी, लेकिन एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंचा. जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उग्र होकर हंगामा भी किया. हंगामा के दौरान सिकंदरा-विधायक प्रफुल्ल मांझी के वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया. हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने पहुंचते ही विधिवत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. युवक की पहचान करते हुए उनके परिवार जनों को भी सूचना दी गयी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी के प्रभारी राजेश रंजन भारती ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस भेजा गया, लेकिन जानकारी मिली कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है. जिसको लेकर शव वाहन के लिए सदर अस्पताल सूचना भेज दिया गया. एंबुलेंस का उपयोग इलाज के लिए किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन