लाखों की संपत्ति चोरी अपराध . रोशनदान से चोरों ने की सेंधमारी

Published at :16 Sep 2016 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की संपत्ति चोरी अपराध . रोशनदान से चोरों ने की सेंधमारी

विद्यापीठ चौक पुरानी बाजार स्थित अंगरेजी दवाओं के थोक विक्रेता भारद्वाज मेडिकल स्टोर में बुधवार की रात चोरों ने सेंधमारी की. चोर दुकान से नकदी सहित लाखों के सामान उड़ा ले गये. लखीसराय : टउन थाना क्षेत्र के मुख्य पथ पर विद्यापीठ चौक पुरानी बाजार स्थित अंगरेजी दवाओं के थोक विक्रेता भारद्वाज मेडिकल स्टोर में […]

विज्ञापन

विद्यापीठ चौक पुरानी बाजार स्थित अंगरेजी दवाओं के थोक विक्रेता भारद्वाज मेडिकल स्टोर में बुधवार की रात चोरों ने सेंधमारी की. चोर दुकान से नकदी सहित लाखों के सामान उड़ा ले गये.

लखीसराय : टउन थाना क्षेत्र के मुख्य पथ पर विद्यापीठ चौक पुरानी बाजार स्थित अंगरेजी दवाओं के थोक विक्रेता भारद्वाज मेडिकल स्टोर में बुधवार की रात चोरों ने दुकान में रखे लगभग पचास हजार रुपये नगद सहित दुकान में रखे कीमती दवाओं व कंप्यूटर मॉनिटर की चोरी कर ली़ चोरी की घटना को लेकर स्व़ भाषो सिंह के पुत्र दुकानदार अनिल कुमार की ओर से टाउन थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना के संबंध में अनिल कुमार ने बताया कि उसने अन्य दिनों की तरह बुधवार की रात साढ़े आठ बजे अपनी दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था़
गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे जब उनके पुत्र विपुल ने दुकान खोला तो दुकान का सारा सामान तितर-बितर पाया तथा बड़े पैमाने पर कीमती-कीमती दवा, कंप्यूटर सेट, गल्ले में रखा लगभग पचास हजार रुपया नगर गायब पाया गया़ श्री कुमार ने बताया कि चोरों ने उनके दुकान से नगदी सहित लगभग ढ़ाई लाख रुपये के सामानों की चोरी कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाने का काम किया है़ उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके दुकान के पिछले हिस्से के वेंटिलेशन की ओर से दुकान के अंदर रखे लकड़ी के रैक को काटकर दुकान में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम देने का काम किया है़
वहीं उन्होंने बताया कि जिस भवन में उनका दुकान है उसमें आगे से ग्रिल में ताला लगा था, चोरों ने छत के रास्ते भवन में प्रवेश करने का काम किया़ श्री कुमार ने थाना में आवेदन देकर थानाध्यक्ष से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. अनिल कुमार के अनुसार विगत वर्ष 18 सितंबर को भी उनके दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था़
इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि जिस तरह से चोरों ने घटना को अंजाम दिया है वह आश्चर्यजनक है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़ जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जायेगा़ यहां बता दें कि दो दिन पूर्व भी चोरों ने टाउन थाना से कुछ मीटर दूरी पर ही शिवेन स्टील वर्क्स में ग्रिल का ताला चोरी करने का काम किया था,हालांकि वहां चोरों के हाथ कुछ हजार के ही सामान हाथ लगे थे़
कीमती दवाओं के साथ-साथ स्टोर से कंप्यूटर मॉनीटर भी उठा ले
गये चोर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन