कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Published at :05 Apr 2016 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपदस्थ करने का किया विरोध लखीसराय : शहर के थाना चौक के समीप सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अपदस्थ करने के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम विलास चौधरी एवं जिला […]

विज्ञापन

उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपदस्थ करने का किया विरोध

लखीसराय : शहर के थाना चौक के समीप सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को अपदस्थ करने के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया. धरना का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम विलास चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया. धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जनों ने सर्व सम्मति से दो प्रस्ताव पारित किया. इसमें लोकतंत्र की हत्या को रोके जाने एवं अपदस्थ दोनों
राज्यों की सरकार की पुन:बहाल करने की मांग की गयी. धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है.उत्तराखंड और अरूणाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को संविधान के विरुद्ध बर्खास्त किया गया. मौके पर अर्जुन चौधरी, उचित यादव, जय किशोर यादव, सुनील कुमार, मो मोती, महेश प्रसाद, महेंद्र यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन