कम्प्यूटर की खरीद के लिए वद्यिालय को दी सहायता राशि

Published at :12 Jan 2016 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
कम्प्यूटर की खरीद के लिए वद्यिालय को दी सहायता राशि

कम्प्यूटर की खरीद के लिए विद्यालय को दी सहायता राशि फोटो 7 (चेक प्रदान करते ई़ कुमार उज्जवल)प्रतिनिधि, सोनोअब स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे भी कम्प्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. दिल्ली के जिरोज नामक कंपनी के सहायक प्रबंधक इंजीनियर कुमार उज्जवल ने मंगलवार को स्कूल प्रबंध कारिणी समिति की उपस्थिति में प्राचार्य रंजीत […]

विज्ञापन

कम्प्यूटर की खरीद के लिए विद्यालय को दी सहायता राशि फोटो 7 (चेक प्रदान करते ई़ कुमार उज्जवल)प्रतिनिधि, सोनोअब स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे भी कम्प्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे. दिल्ली के जिरोज नामक कंपनी के सहायक प्रबंधक इंजीनियर कुमार उज्जवल ने मंगलवार को स्कूल प्रबंध कारिणी समिति की उपस्थिति में प्राचार्य रंजीत मिश्रा को स्कूल के लिए कंप्यूटर खरीदने हेतु 10 हजार रूपये की सहायता राशि चेक के रूप में प्रदान किया़ उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को कम्प्यूटर की शिक्षा अवश्य देनी चाहिए ताकि वे जीवन में पिछड़ न सकें. विद्यालय परिवार ने उन्हें उक्त सहायता के लिए धन्यवाद दिया़ प्राचार्य ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा के लिए व्यवस्था करने का प्रयास किया जायेगा़ इंजीनियर उज्जवल मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने विद्यालय आये थे़ मौके पर चिकित्सक एमएस परवाज, चुनचुन सिंह, रंजीत सिंह, आचार्य रविंद्र पांडेय समेत कई अभिभावक उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन