धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान

Published at :12 Jan 2016 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान

धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान चकाई. प्रखंड में अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों में भारी रोष देखा जा रहा है. इस बाबत प्रखंड के किसान शिवनंदन तिवारी, शिबू राम, नंदलाल दूबे, मुरलीघर तिवारी आदि ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से प्रखंड के किसान अपने दैनिक जरूरतों को […]

विज्ञापन

धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान परेशान चकाई. प्रखंड में अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों में भारी रोष देखा जा रहा है. इस बाबत प्रखंड के किसान शिवनंदन तिवारी, शिबू राम, नंदलाल दूबे, मुरलीघर तिवारी आदि ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से प्रखंड के किसान अपने दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मात्र 800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजार में अपना धान बेचने को विवश हैं. जबकि सरकार द्वारा घोषणा की गयी थी कि 1400 रुपये प्रति क्विंटल के दर से किसानों से धान क्रय केंद्र पर खरीदा जायेगा. इसके अलावे बोनस भी अलग से दिया जायेगा. मगर चकाई प्रखंड में संबंधित अधिकारियों की उदासिनता के कारण अब तक धान क्रय केंद्र नहीं खुल सका है और किसान मजबूरी में धान औने-पौने दाम पर बिचौलियों के पास बेचने को विवश हैं. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर बोझा पैक्स अध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया कि पैसा अब तक नहीं आने तथा बोनस के बारे में असमंजस की स्थिति बने रहने के कारण अब तक धान की खरीद प्रारंभ नहीं हो पायी है. जल्द ही धान क्रय केंद्र खोला जायेगा तथा किसानों से धान खरीद की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन