तरंग कार्यक्रम का आयोजन

Published at :12 Jan 2016 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
तरंग कार्यक्रम का आयोजन

तरंग कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीपुर. शैक्षणिक अंचल अन्तर्गत संकुल संसाधन केन्द्र गोड्डी मे स्पोर्टस मीट तरंग 2015-16 के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें संकुल अन्तर्गत पड़ने वाले सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगतिा का उद्घाटन प्रखंड डीडीओ चतुर्भुज यादव ने किया. मौके पर श्री यादव ने कहा कि प्रतियोगिता […]

विज्ञापन

तरंग कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीपुर. शैक्षणिक अंचल अन्तर्गत संकुल संसाधन केन्द्र गोड्डी मे स्पोर्टस मीट तरंग 2015-16 के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें संकुल अन्तर्गत पड़ने वाले सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगतिा का उद्घाटन प्रखंड डीडीओ चतुर्भुज यादव ने किया. मौके पर श्री यादव ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्रा को प्रखंड स्तर पर होनेवाले प्रतियागिता में भेजा जाएगा. इस प्रतियोगिता के तहत लम्बी कूद, लम्बी दौड़, रंगोली आदि खेलों का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के लंबी दौड़ में बालक वर्ग से मध्य विद्यालय गोड्डी से सूरज कुमार, बालिका वर्ग से उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगिया से आरती कुमारी, 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय योगिया के कारु मांझी व बालिका वर्ग से उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर की पूजा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का सफल संचालन शारीरिक शिक्षक शिवनंदन साहु, धर्मेन्द्र राम ने किया. मौके पर संकुल समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार के अलावे विद्यालय के शिक्षक प्रधानाध्यापक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन