स्कलों में चल रहा मिड-डे मिल अटेडेंस घोटाला

स्कलों में चल रहा मिड-डे मिल अटेडेंस घोटालासूर्यगढ़ा. प्रखंड क्षेत्र में मिड डे मिल की राशि हड़पने के उद्देश्य से स्कूलों में चल रहा अटेडेंस घोटाला धड़ल्ले से हो रहा है. सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के प्राथमिक विद्यालय से लेकर मध्य विद्यालय में इन दिनों यह घोटाला खुलेआम चल रहा है. ज्ञात हो कि एक तरफ जहां […]
स्कलों में चल रहा मिड-डे मिल अटेडेंस घोटालासूर्यगढ़ा. प्रखंड क्षेत्र में मिड डे मिल की राशि हड़पने के उद्देश्य से स्कूलों में चल रहा अटेडेंस घोटाला धड़ल्ले से हो रहा है. सूर्यगढ़ा शिक्षांचल के प्राथमिक विद्यालय से लेकर मध्य विद्यालय में इन दिनों यह घोटाला खुलेआम चल रहा है. ज्ञात हो कि एक तरफ जहां शिक्षा का अधिकार योजनाओं के साथ-साथ पोशाक व छात्रवृत्ति व साइकिल की राशि छात्रों को उपलब्ध करवा कर गांव व कसवा में शिक्षा का अलख जगा कर शिक्षित समाज का सपना देख रही है. वहीं इन दिनों मिड डे मिल योजना में पदाधिकारी से लेकर विद्यालय प्रधानाध्यापक की मिली-भगत से इन दिनों विद्यालय में उपस्थिति पंजी में नामांकित छात्रों के 90 प्रतिशत अटेडेंस बनाकर मिड डे मिल राशि का घोटाला जोरो से जल रहा है. वही विद्यालय मीड डे मिल के प्रखंड से लेकर जिला के पदाधिकारी तक चुप्पी साधे बैठे है. बताते चलें कि विगत छह माह पूर्व जिला मिड डे मिल डीपीओ विजय मिश्रा द्वारा सूर्यगढ़ा शिक्षांचल कुछ विद्यालयों में भौतिक सत्यापन के दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापकों में हड़कंप मचा दिया था. जबकि प्रखंड समन्वयक से लेकर जिला के आला अधिकारी तक मूक दर्शक बने हुए हैं. जबकि भौतिक सत्यापन में छात्रों की संख्या 40 प्रतिशत से अधिक से अधिक नहीं पाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










