हर हाल में हो अपराध पर नियंत्रण : एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2016 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिये हर हाल में अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश लखीसराय : शनिवार को आरक्षी अधीक्षक कक्ष में अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभारी आरक्षी निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता एसपी अशोक कुमार ने की. बैठक में प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण पर ग्रहण विचार-विमर्श किया. एसपी अशोक […]
विज्ञापन
अपराध गोष्ठी में एसपी ने दिये हर हाल में अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश
लखीसराय : शनिवार को आरक्षी अधीक्षक कक्ष में अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभारी आरक्षी निरीक्षकों की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता एसपी अशोक कुमार ने की. बैठक में प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण पर ग्रहण विचार-विमर्श किया.
एसपी अशोक कुमार ने कहा कि हर हाल में जिले में अपराध नियंत्रण हो. जिसके लिये प्रत्येक दिन अपने क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम कसने के लिये अभियान चलायें. एसपी ने प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र कांडों का निष्पादन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करें व अपराधियों पर पैनी नजर रखें.
साथ ही थाना में आये शिकायत की त्वरित गति से जाँच कर कार्रवाई व निष्पादन की जाये. जिससे आम लोग अमन-चैन से रहे. जिस थाना क्षेत्र में अपराध की घटना अत्यधिक होगी, उस क्षेत्र के प्रभारी पर कार्रवाई की जायेगी. अपराध की घटना बरदाश्त नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










