राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

Published at :10 Jan 2016 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण

लखीसराय : आगामी इस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सदर अस्पताल परिसर के स्वास्थ्य समिति के भवन में सीडीपीओ व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित की गयी. इसमें बताया गया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से छह वर्ष के बच्चों को व […]

विज्ञापन

लखीसराय : आगामी इस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर सदर अस्पताल परिसर के स्वास्थ्य समिति के भवन में सीडीपीओ व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित की गयी. इसमें बताया गया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से छह वर्ष के बच्चों को व छह से ऊपर बच्चों को विद्यालय में एल्वेडाजोल दवाई दी जायेगी.

प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु अपने-अपने क्षेत्र में कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे. जिससे यह कार्यक्रम धरातल पर सफल हो. प्रशिक्षण में यह भी निर्देश दिया कि बच्चे के मां-बाप को इसके प्रति जागरूक करना आवश्यक है. प्रशिक्षण में सभी सीडीपीओ, मेडिकल पदाधिकारी वीसीएम, वीएसओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे. प्रकोष्ठ प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस को सफल संचालक के लिये अभी से ही तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन