कार्यकर्ताओं व समर्थकों का भरपूर सहयोग मिला : विधायक

Updated at :09 Nov 2015 7:20 PM
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं व समर्थकों का भरपूर सहयोग मिला : विधायक

कार्यकर्ताओं व समर्थकों का भरपूर सहयोग मिला : विधायकप्रतिनिधि, लखीसरायमतगणना संपन्न होने के बाद जहां विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थक जश्न में डूबे हैं, वहीं पराजित खेमा में मायूसी देखी जा रही है. लोग हार के सदमें से निकल नही पा रहे हैं. इधर सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक प्रेमरंजन पटेल ने सहयोग […]

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं व समर्थकों का भरपूर सहयोग मिला : विधायकप्रतिनिधि, लखीसरायमतगणना संपन्न होने के बाद जहां विजयी प्रत्याशी व उनके समर्थक जश्न में डूबे हैं, वहीं पराजित खेमा में मायूसी देखी जा रही है. लोग हार के सदमें से निकल नही पा रहे हैं. इधर सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक प्रेमरंजन पटेल ने सहयोग के लिए क्षेत्र की मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया है. दूरभाष पर श्री पटेल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में राजग गंठबंधन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों का भरपूर सहयोग मिला. उन्होंने इसके लिए क्षेत्र की जनता के अलावे कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लगातार सूर्यगढ़ा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बने रहेंगे व क्षेत्र का विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे. श्री पटेल ने महागंठबंधन के विजयी प्रत्याशी प्रह्लाद यादव को बधाई देते हुए आग्रह किया कि उनके कुछ कार्य अधूरे रह गये हैं जिसे श्री यादव प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में सहयोग करेंगे. पटेल ने कहा कि कजरा में विद्युत पावर प्लांट की स्थापना उनका सपना रहा. वे केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार से सहयोग लेकर इसके पूरा होने में सहयोग करते रहेंगे. इधर लखीसराय में भाजपा की जीत पर लोजपा के जिलाध्यक्ष जान मिल्टन, हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राउत, हम के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार चक्रवर्ती उर्फ सोनी, पप्पू सिंह, पंकज सेठ सहित दर्जनों नेताओं ने बधाई दी.महागंठबंधन को भारी बहुमत पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर लखीसराय. बिहार विधानसभा में महागंठबंधन की जीत के लिए बिहार के लगभग पिछड़ा, अति पिछड़ा, महादलित व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को वोट देने के लिए महागंठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. सूर्यगढ़ा विधानसभा के महागंठबंधन के उम्मीदवार प्रह्लाद यादव को जीत पर बधाई देनेवालों में जदयू के वरीय नेता सह सूर्यगढ़ा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय महतो के अलावे डाॅ नरेश मंडल, ताजपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कैलाश पोद्दार, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार वर्मा, कांगेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, योगेंद्र तांती, दिनेश कुमार सिंह, मद्धेश्वर प्रसाद सिंह, नगर परिषद के उपाध्य्क्ष अरविंद कुमार सिंह, जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमल किशोर सिंह सहित अन्य ने बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन