शराब व अवैध बालू खनन माफिया पर रखें नजर

Updated at : 20 Jun 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
शराब व अवैध बालू खनन माफिया पर रखें नजर

लखीसराय : मंगलवार को जिले में 30वें पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान देने के बाद आइपीएस अधिकारी सुशील कुमार ने बुधवार को जिले के सभी थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. हालांकि यह बैठक परिचायात्मक ही थी, लेकिन नये एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली से अवगत कराते हुए जिले में […]

विज्ञापन

लखीसराय : मंगलवार को जिले में 30वें पुलिस अधीक्षक के रूप में योगदान देने के बाद आइपीएस अधिकारी सुशील कुमार ने बुधवार को जिले के सभी थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. हालांकि यह बैठक परिचायात्मक ही थी, लेकिन नये एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपनी कार्यशैली से अवगत कराते हुए जिले में शराब व अवैध बालू के खिलाफ अभियान अभियान पूरी गति से चलाने का निर्देश दिया.

वहीं एसपी ने थाना में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए भी थानाध्यक्षों को टास्क दिया. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को एक सप्ताह का टास्क देते हुए कहा कि किसी भी मामले में कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों से जिले के आपराधिक मामलों के संबंध में पूछताछ के साथ ही अपराधियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा.
उन्होंने थानाध्यक्षों से क्षेत्र के वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ ही लंबित कुर्की के मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार नये एसपी जिले में अवैध बालू के खिलाफ पूर्व एसपी कार्तिकेय के शर्मा की तरह ही सख्त दिखे. उन्होंने बैठक में अवैध बालू के कारोबार को लेकर पूरी जानकारी ली. नये एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अवैध बालू पर रोकथाम के मामले में रणनीति बनाकर कार्य करेंगे.
वहीं ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर भी उन्होंने दिशा निर्देश दिये. बैठक में एएसपी मनीष कुमार, एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक एलएम सिंह, बिंदेश्वरी यादव, पुलिस निरीक्षक सह सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष संजय कुमार, बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पांडेय, पुलिस अवर निरीक्षक सह कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार, तेतरहाट थानाध्यक्ष संजीव कुमार, हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष डीके पाठक, चानन थानाध्यक्ष चंदन कुमार, कजरा थानाध्यक्ष राजकुमार साह, पीरीबाजार थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
विगत एक साल में अपने कार्यशैली व स्वभाव से जिले के आम लोगों के साथ-साथ सहयोगियों का भी दिल जीतने वाले जिले से स्थानांतरित हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा को पुलिस कर्मियों ने उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के बाद गोद में उठाकर न्यू पुलिस लाइन से उनके कार तक तथा पुन: एसपी आवास पर कार से उतारकर गोद में उठाते हुए उनके कमरे तक पहुंचाया. इस दौरान पुलिसकर्मी के साथ-साथ अन्य लोग भी कार्तिकेय के शर्मा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.
इससे पूर्व न्यू पुलिस लाइन में जिला के नये एसपी सुशील कुमार के स्वागत करने एवं स्थानांतिरत हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा के सम्मान सह विदायी को लेकर समारोह आयोजित किया गया था. जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी ने की. मौके पर पूर्व एसपी श्री शर्मा ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों एवं कार्य के दौरान मिले सहयोग के लिए न सिर्फ पुलिस कर्मियों की सराहना की बल्कि प्रशासनिक पदाधिकारियों की भी सराहना की
. श्री शर्मा ने कहा कि पुलिस व प्रशासन मिलकर ही पुलिस प्रशासन बनता है और इन दोनों के सहयोग से ही किसी कार्य को किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम अपराध के बाद शुरू नहीं होना चाहिए बल्कि अपराध न हो इस दिशा में भी कार्य करना चाहिए.
लखीसराय. जिले में नव पदास्थापित पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने अपने योगदान के दूसरे दिन ही अवैध बालू की तस्करी के खिलाफ अपनी मंशा जाहिर कर दी. एसपी श्री कुमार ने बताया कि वे बुधवार को रामपुर गांव के रास्ते बालू की तस्करी होने की सूचना पर रामपुर गांव गये थे, जहां से एक बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया.
उन्होंने बताया कि अवैध बालू की तस्करी व बालू को डंप किये जाने को लेकर सूचनाएं एकत्रित की जा रही है. इसके खिलाफ रणनीति बनाकर कार्रवाई की जायेगी. प्राइवेट जमीन पर बालू डंप होने पर जमीन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
लाख दावे के बीच बालू की हो रही तस्करी
पुलिस के द्वारा बालू पर रोकथाम को लेकर लगातार दावे किये जाते हैं. हालांकि इस दिशा में पूर्व एसपी कार्तिकेय के शर्मा के द्वारा काफी कारगर कार्रवाई भी की गयी, जिसके वजह से इस दिशा में बालू माफियाओं का मनोबल भी गिरा था, लेकिन इसके बावजूद बालू से होने वाली मोटी कमाई को लेकर बालू माफिया इस कारोबार में किसी भी हद तक जा सकते हैं.
पूर्व एसपी कार्तिकेय के शर्मा के स्थानांतरण के बाद एक बार फिर से बालू माफियाओं ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. बुधवार को चानन के रास्ते रामपुर हाल्ट व उसके बाद एनएच 80 के रास्ते निस्ता तक बालू लदा ट्रैक्टर खुलेआम गुजरता हुआ दिखाई दे रहा था.
रामपुर हाल्ट के पास ट्रेन से गुजरने वाले लोग अपने खुली आंखों से हाल्ट पर कतारबद्ध बालू लदे ट्रैक्टर को देख सकते थे. एक पाठक ने कतारबद्ध ट्रैक्टर की तश्वीर भेज बालू की तस्करी का रूप दिखाया. इस संबंध में पूछे जाने पर नव पदास्थापित एसपी सुशील कुमार ने कहा कि वे बालू की तस्करी पर रोक के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित कर चुके हैं. उन्हें एक सप्ताह का टास्क दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन