ePaper

बैंकर्स सीडी रेसियो व एसीपी बढ़ाने पर दें बल

Updated at : 15 Mar 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
बैंकर्स सीडी रेसियो व एसीपी बढ़ाने पर दें बल

लखीसराय : समाहरणालय स्थित डीआरडीए कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपविकास आयुक्त विनय कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी , जिसमें उपविकास आयुक्त ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व सभी बैंकिंग प्रतिनिधियों से चालू वित्तीय वर्ष के अंतर्गत एसीपी के कार्यों में प्रगति लाने एवं ससमय […]

विज्ञापन

लखीसराय : समाहरणालय स्थित डीआरडीए कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपविकास आयुक्त विनय कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स समिति की त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गयी

, जिसमें उपविकास आयुक्त ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व सभी बैंकिंग प्रतिनिधियों से चालू वित्तीय वर्ष के अंतर्गत एसीपी के कार्यों में प्रगति लाने एवं ससमय जमा-निकासी सीडी रेसियो की निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने की हिदायतें दीं.
इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रामाशंकर शर्मा ने आरबीआई प्रतिनिधि से लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बाजार में पुनः स्टेट बैंक शाखा खोलवाने की भी मांग रखी.
इसके पूर्व उपविकास आयुक्त ने सभी बैंकों के एनपीसीआइ मैपिंग रिपोर्ट, पीएमएसबीवाइ, पीएमयूबीवाइ, एपीवाइ, पीएमजेडीवाइ एवं अन्य क्रियाकलापों पर आधारित पूर्ण-अपूर्ण होने से संबंधित प्रतिवेदन का भी अवलोकन कर कई आवश्यक हिदायतें दीं. बैठक में एलडीएम, बैंक डीसीओ, आरबीआइ प्रतिनिधि, डीआइसी, जीविका एवं शिक्षा के प्रतिनिधि गण भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन