रंजीत मंडल की हत्या मामले में पांच नामजद, दो गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2018 12:27 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों परिवारों के सदस्यों का लड़का-लड़की को मनाने के प्रयास विफल होने के बाद दिया गया घटना को अंजाम लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत गांधी टोला में बुधवार की दोपहर हुई रंजीत मंडल हत्याकांड में मृतक के पिता उमेश मंडल के बयान पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी […]
विज्ञापन
दोनों परिवारों के सदस्यों का लड़का-लड़की को मनाने के प्रयास विफल होने के बाद दिया गया घटना को अंजाम
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 अंतर्गत गांधी टोला में बुधवार की दोपहर हुई रंजीत मंडल हत्याकांड में मृतक के पिता उमेश मंडल के बयान पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पांचों नामजद एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिसमें से एक महिला सहित दो को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस संबंध में जानकारी देते हुए कवैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामला दो परिवारों के बीच लड़की को भगाकर ले जाने व शादी कर लेने से उत्पन्न विवाद का है. उन्होंने बताया कि मृतक रंजीत मंडल का साला आरोपी विकास कुमार की बहन को भगा कर लेकर हरियाणा राज्य के बल्लभगढ़ चला गया था. जिसको लेकर दोनों परिवार में काफी विवाद चल रहा था. इस संबंध में पहले भी आरोपी पक्ष थाना पहुंचा था लेकिन इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया था.
थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़का व लड़की पक्ष दोनों को लाने के लिए विगत दिनों बल्लभगढ़ भी गये हुए थे, लेकिन वहां से लड़की आने के लिए राजी नहीं हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में गिरफ्तार विकास कुमार की मां शकुंतला देवी को भी गिरफ्तार किया गया है, वहीं अन्य तीन नामजद विकास कुमार के पिता अर्जुन मंडल, भाई दीपक कुमार एवं मकेश्वर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.ै
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




