90 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन

90 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय पुलिस ने दैता बांध सड़क में रेलवे अंडरपास के समय पर रविवार को 90 लीटर देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर तस्कर को पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद खुर्शीद आलम के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मामले में कजरा थाना क्षेत्र के खैरा निवासी कृष्ण देव यादव के पुत्र पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 94,/26 दर्ज किया गया है. शराब के परिवहन के लिए उपयोग में लिये जा रहे होंडा शाइन बाइक को भी जब्त किया है.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन