करंट लगने से युवक की मौत

Published at :12 Jun 2018 2:54 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत

परिजनों को प्रखंड कार्यालय द्वारा दिया गया 20 हजार का चेक लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के खगौर पंचायत के वृंदावन गांव में करंट लगने से एक मजदूर युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. स्व शिबू यादव का 25 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव बगल की गली के अशोक यादव के घर के […]

विज्ञापन

परिजनों को प्रखंड कार्यालय द्वारा दिया गया 20 हजार का चेक

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के खगौर पंचायत के वृंदावन गांव में करंट लगने से एक मजदूर युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. स्व शिबू यादव का 25 वर्षीय पुत्र दिलीप यादव बगल की गली के अशोक यादव के घर के समीप के नल से स्नान कर लौट रहा था. लौटने के दौरान गलती से टूटे हुए तार से सट जाने से जोर से करंट का झटका लगते ही जमीन पर जा गिरा, जहां उसकी मौत हो गयी. शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. सदर थाना गौतम कुमार सिंह व मुखिया नाजिका खातून के पहल पर मृतक की विधवा को प्रखंड कार्यालय के द्वारा 20 हज़ार का चेक मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत प्रदान कराया गया गया.
केकरा भरोसे छोड के गेलही रे बेटवा
दिलीप यादव की लाश पर दहाड़ मार रोते हुए मां मीना देवी की दर्द भरी अनुतरित सवाल केकरा भरोसे छोड़ के गेलही रे बेटवा ने वहां उपस्थित लोगों को गमगीन कर दिया. वहीं मृत दिलीप की विधवा पत्नी इंदु देवी व उसकी गोद में मौजूद एक वर्ष की मुस्कान बेटी को देख पत्थर दिल इंसान की भी आंखें डबडबा गयी. अपने स्वर्गीय पिता का एक मात्र वारिस दिलीप जो मजदूरी कर बूढ़ी मां सहित परिवार का भरण पोषण कर रहा था. उसके जाने के बाद अब उस परिवार का पालनहार कौन होगा यह सवाल लोगों के जेहन में उठ रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन