बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर नाराज हुए डीडीसी, पूछा स्पष्टीकरण

Published at :12 Jun 2018 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर नाराज हुए डीडीसी, पूछा स्पष्टीकरण

जिलास्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक संपन्न लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को डीडीसी विनय कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई. बैठक में काफी कम संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति को देख डीडीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछे जाने का निर्देश दिया. […]

विज्ञापन

जिलास्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक संपन्न

लखीसराय : समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सोमवार को डीडीसी विनय कुमार मंडल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की साप्ताहिक बैठक संपन्न हुई. बैठक में काफी कम संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति को देख डीडीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछे जाने का निर्देश दिया. इसके उपरांत मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना की विभागवार समीक्षा किया गया. डीआरसीसी महिसोना की उपलब्धि लक्ष्य से काफी पीछे रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीडीसी ने सभी प्रखंड के बीडीओ एवं बीइओ से संपर्क कर कैंप लगाने का निर्देश दिया.
अभी तक बड़हिया प्रखंड मुख्यालय में प्रशासनिक स्तर से कौशल विकास केंद्र खुल नहीं पाया है. नगर परिषद लखीसराय द्वारा शौचालय निर्माण एवं हर घर नल से जल योजना में समस्या रखे जाने पर डीडीसी ने प्राथमिकता के साथ मुख्यमंत्री के निश्चय योजनाओं में लागू तीन योजना की कार्य प्रगति तेज करने का निर्देश दिया है. इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्र में पेयजलापूर्ति योजना को लेकर प्राक्कलन तैयार करने पर भी चर्चा हुई. पदाधिकारियों का आलम यह था कि निर्धारित समय से 30 से 40 मिनट तक विलंब से विभिन्न पदाधिकारी आते देखे गये. जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी की अनुपस्थिति में संपन्न बैठक में डीडीसी
ने लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं के कार्यान्वयन पर जोर देते हुए कार्य प्रगति में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया. बैठक में गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी डीसीएलआर नीरज कुमार, वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद, डीपीएम मो खालिद हुसैन, डीआरसीसी प्रबंधक जुली कुमारी, डीएओ महेंद्र प्रताप सिंह, डीआरडीए निदेशक मो शमीम अख्तर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार रजक आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन