बिहार में ठनका की चपेट में आने से चार लोगों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2018 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र के श्री किशुन कोड़ासी गांव में ठनका की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गयी. घटना शनिवार अपराह्न की है. ठनका की शिकार श्री किशुन कोड़ासी गांव के राजेंद्र कोड़ा की पुत्री 12 वर्षीया ममता कुमारी एवं उसकी चचेरी बहन मुकुल कोड़ा की पुत्री […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : प्रखंड के कजरा थाना क्षेत्र के श्री किशुन कोड़ासी गांव में ठनका की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गयी. घटना शनिवार अपराह्न की है. ठनका की शिकार श्री किशुन कोड़ासी गांव के राजेंद्र कोड़ा की पुत्री 12 वर्षीया ममता कुमारी एवं उसकी चचेरी बहन मुकुल कोड़ा की पुत्री 14 वर्षीया सरिता कुमारी को जब तक इलाज के लिये सूर्यगढ़ा पीएसची लाया जाता, रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. दोनों ही किशोरी गांव के बाहर शौच के लिए गयी थी.
वहीं, बांका के सूइया थाना क्षेत्र के बोंड़ा-सूइया पंचायत अंतर्गत वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान त्रिपुरारी यादव (22वर्ष) के रूप में हुई है. जमुई के पैरगाहा पंचायत के सलगा सबेजोर गांव में वज्रपात से राजेश कुमार यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




