दो जून से लापता छात्र का मिला शव, हत्या की आशंका, जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jun 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

दो जून को कोचिंग गया था वापस नहीं लौटा शव मिलने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बड़हिया में किया एनएच-80 जाम एसडीओ व एसडीपीओ के आश्वासन पर तीन घंटे के बाद हटाया जाम लखीसराय : दो जून से बड़हिया से लापता छात्र रितेश कुमार का शव गुरुवार को बड़हिया राजारानी ठाकुरबाड़ी के पास गंगा […]
विज्ञापन
दो जून को कोचिंग गया था
वापस नहीं लौटा
शव मिलने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बड़हिया में किया एनएच-80 जाम
एसडीओ व एसडीपीओ के आश्वासन पर तीन घंटे के बाद हटाया जाम
लखीसराय : दो जून से बड़हिया से लापता छात्र रितेश कुमार का शव गुरुवार को बड़हिया राजारानी ठाकुरबाड़ी के पास गंगा तट से बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बड़हिया नगर पंचायत के बाइपास मोड़ के पास एनएच-80 को जाम कर दिया. इसकी वजह से एनएच पर गुरुवार को लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा.
छात्र का शव मिलने तथा एनएच 80 को जाम कर दिये जाने की सूचना मिलते ही एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, एसडीपीओ मनीष कुमार, टाउन थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह दल बल के साथ जाम स्थल पहुंचे व लोगों को समझाया तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को हटवाया. बड़हिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी वीरेंद्र महतो का 16 वर्षीय पुत्र रितेश दो जून की सुबह कोचिंग पढ़कर लौटने के बाद से लापता था. इसको लेकर मंगलवार को उसके परिजनों ने बड़हिया थाने में मामला दर्ज कराया था. घटना की वजह क्या थी इसको लेकर कोई कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था. मंगलवार को रितेश के लापता
दो जून से…
होने को लेकर थाने में दिये आवेदन में रितेश की मां सविता देवी ने कहा था कि उसका पुत्र रितेश सुबह 8 बजे संजीव सर के पास कोचिंग के लिए गया हुआ था, जो राज सिनेमा के पास है. वहां से छूटने के बाद लगभग 9 बजे उनके मुहल्ले के एक लड़के धीरज से रितेश बाजार में मिला था. धीरज ने उसे घर चलने की बात कही, तो उसने कहा कि आकाश ने बुलाया है तथा उससे मिलकर आने की बात कही. उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला. काफी खोबजीन भी की गयी. उसका दो नंबर 8789287756 एवं 7643076445 भी स्विच ऑफ बता रहा था. इसके बाद बड़हिया थानाध्यक्ष ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी. इसके बाद गुरुवार को उसका शव ही परिजनों को मिला. रितेश की मौत के पीछे कोई ठोस कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की छानबीन में जुटी थी. मृत रितेश एक साधारण परिवार से था. इस वजह से पैसों के लिए उसकी हत्या की बात लोगों के समझ में नहीं आ रही है. लोग दबी जुबान से मामले में प्रेम प्रसंग को कारण बता रहे हैं. हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा संभव हो सकेगा. इस संबंध में एसडीपीओ मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में कर रही है. घटना को अंजाम देने वालों का जल्द पता लगाया लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




