आपसी विवाद में मारपीट, तीन घायल 12 अपराजिताएं हुईं सम्मानित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2018 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

केआरके मैदान स्थित टउन हॉल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन लखीसराय : मंगलवार की शाम केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में प्रभात खबर के अपराजिता महिला सम्मान समारोह में 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया. इन वीरांगना महिलाओं को क्षेत्रीय सांसद वीणा देवी, जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी, उपविकास आयुक्त विनय कुमार मंडल, एसडीओ मुरली प्रसाद […]
विज्ञापन
केआरके मैदान स्थित टउन हॉल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
लखीसराय : मंगलवार की शाम केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में प्रभात खबर के अपराजिता महिला सम्मान समारोह में 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया. इन वीरांगना महिलाओं को क्षेत्रीय सांसद वीणा देवी, जिलाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी, उपविकास आयुक्त विनय कुमार मंडल, एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान व नप इओ संतोष कुमार रजक आदि द्वारा सम्मानित किया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सांसद वीणा देवी ने प्रभात खबर की इस मुहिम को सराहा और कहा कि रचनात्मक प्रयास ही समाज और देश को नवनिर्माण में सहायक होता है.
वहीं डीएम शोभेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन में महिलाओं को सम्मानित करने से अन्य महिलाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. वहीं कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनके सम्मानित हुए महिलाओं को सामाजिक योगदान की सराहना की. मौके पर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रज्ञा विद्या विहार के निदेशक रंजन कुमार, लोजना नेता राकेश कुमार, चिक्कू सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष धुरी पासवान, अमरदीप कुमार निर्मला देवी, धर्मेंद्र धर्मेंद्र आर्य, कृष्ण कुमार चंद्रवंशी, मदन कुमार, अवधेश कुमार निराला आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




