पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर खुद फंदा लगा की आत्महत्या

सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : प्रखंड के माणिकपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में 35 वर्षीय पंकज महतो ने पारिवारिक विवाद के कारण पहले अपनी पत्नी 30 वर्षीया अर्चना देवी एवं तीन पुत्रों 6 वर्षीय प्रियांशु, चार साल के प्रिंस तथा तीन वर्ष के विक्की की गला घोंटकर हत्या कर घर के कमरे में ही खुद गले […]
सूर्यगढ़ा (लखीसराय) : प्रखंड के माणिकपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव में 35 वर्षीय पंकज महतो ने पारिवारिक विवाद के कारण पहले अपनी पत्नी 30 वर्षीया अर्चना देवी एवं तीन पुत्रों 6 वर्षीय प्रियांशु, चार साल के प्रिंस तथा तीन वर्ष के विक्की की गला घोंटकर हत्या कर घर के कमरे में ही खुद गले में रस्सी का फंदा लगाकर घर के खपरैल छत से लटककर आत्महत्या कर ली.
घटना रविवार रात की है. परिजनों एवं ग्रामीणों को घटना की भनक सोमवार की सुबह हुई तब तक घर के सभी सदस्य मौत की आगोश में सो चुके थे. मृतक पंकज महतो लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले रंजीत महतो के तीन पुत्रों में सबसे छोटा था.
दो भाई हरेराम महतो एवं लालू महतो भी पंकज महतो की भांति ही रोहतक में मजदूरी करते हैं. दोनों भाई का परिवार समीप के ही अलग मकान में रहते हैं. उन्हीं के साथ मृतक पंकज की मां फुलेश्वरी देवी भी रहती है. जिस घर में घटना हुई वहां केवल पंकज महतो का परिवार रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




