नक्सलियों ने बालू उठाव कर रहे ट्रकों को फूंका

Published at :26 May 2018 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने बालू उठाव कर रहे ट्रकों को फूंका

लखीसराय : चानन थाना क्षेत्र की जानकीडीह पंचायत अंतर्गत बतसपुर घाट पर नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात हमला कर बालू उठाव कर रहे दो ट्रकों को जला दिया. चर्चा के अनुसार नक्सलियों ने चार ट्रकों को जलाया है, लेकिन एसपी कार्तिकेय के शर्मा के अनुसार दो ट्रकों के जलाये जाने की सूचना है. नक्सलग्रस्त […]

विज्ञापन

लखीसराय : चानन थाना क्षेत्र की जानकीडीह पंचायत अंतर्गत बतसपुर घाट पर नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात हमला कर बालू उठाव कर रहे दो ट्रकों को जला दिया. चर्चा के अनुसार नक्सलियों ने चार ट्रकों को जलाया है, लेकिन एसपी कार्तिकेय के शर्मा के अनुसार दो ट्रकों के जलाये जाने की सूचना है.

नक्सलग्रस्त इलाका होने की वजह से पुलिस घटनास्थल पर नहीं जा रही है. नक्सली घटना के सवाल पर एसपी ने कहा कि अभी इस दिशा में कहा नहीं जा सकता है. उधर, चर्चाओं के अनुसार शुक्रवार की रात दस बजे के आसपास नक्सलियों की टोली अलग-अलग टुकड़ी में बंट कर जानकीडीह पंचायत पहुंची. इस दौरान पूरे रास्ते में दस की संख्या में नक्सली अलग-अलग जगह कैंप किये बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन