मारपीट कर दंपती को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Published at :23 May 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट कर दंपती को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत कुंदर पंचायत के गोपालपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को अपने सहोदर भाई नरेश पासवान एवं युगेश्वर पासवान के बीच मारपीट हुई. इस मारपीट की घटना में नरेश पासवान एवं उसकी पत्नी रूबी देवी लाठी-डंडे व रड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के संबंध […]

विज्ञापन

चानन : स्थानीय थाना अंतर्गत कुंदर पंचायत के गोपालपुर गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को अपने सहोदर भाई नरेश पासवान एवं युगेश्वर पासवान के बीच मारपीट हुई. इस मारपीट की घटना में नरेश पासवान एवं उसकी पत्नी रूबी देवी लाठी-डंडे व रड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के संबंध में घायल रूबी देवी ने बताया कि मारपीट करने वालों में युगेश्वर पासवान, उनका पुत्र अजय पासवान, सुजीत पासवान, उसकी पुत्री अनीषा कुमारी एवं मनीषा कुमारी के अलावा उसके पुत्रवधू पूजा भी शामिल थीं.

उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर ये लोग घर में गाली-गलौज करते हुए प्रवेश कर गया, जिसका विरोध करने पर पति सहित पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में घायल दंपत्ति द्वारा चानन थाना में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि घायल दंपत्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया है. मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन