गिरफ्तार गुलाब की निशानदेही पर पिस्टल व गोली के साथ एक धराया

Published at :11 May 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार गुलाब की निशानदेही पर पिस्टल व गोली के साथ एक धराया

बुधवार को हुई थी गुलाब की गिरफ्तारी लखीसराय : विगत 8 मई को पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में हुए भाजपा नेत्री के पुत्र छोटू के हत्याकांड के नामजद अभियुक्त गुलाब खान की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर गुरुवार की सुबह पीरीबाजार पुलिस ने महेशपुर गांव में अविनाश के घर पर छापेमारी कर […]

विज्ञापन

बुधवार को हुई थी गुलाब की गिरफ्तारी

लखीसराय : विगत 8 मई को पीरीबाजार थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव में हुए भाजपा नेत्री के पुत्र छोटू के हत्याकांड के नामजद अभियुक्त गुलाब खान की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर गुरुवार की सुबह पीरीबाजार पुलिस ने महेशपुर गांव में अविनाश के घर पर छापेमारी कर उसके घर से एक पिस्टल व 7.65 बोर की 30 चक्र गोली बरामद की, वहीं गुलाब के घर से भी 15 चक्र गोली बरामद की गयी.
इस संबंध में गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि 8 मई को छोटू की हत्या के बाद एसडीपीओ मनीष कुमार के नेतृत्व में पीरीबाजार थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त गुलाब खान को गिरफ्तार करने के साथ ही मृतक के पास से मिले पिस्टल व गोली के संबंध में सघन जांच प्रारंभ की गयी. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार गुलाब खान ने बताया कि जो पिस्टल मृतक छोटू कुमार के पास से मिला है वह पिस्टल उसने ही घटना से एक दिन पूर्व छोटू को दिया था और साथ में खाया-पिया था और एक पिस्टल व गोली अपने पास रख लिया था.
अपने पास रखे गये पिस्टल के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह उस पिस्टल को महेशपुर के अविनाश कुमार को दिया तथा 15 गोली अपने घर पर रख दिया. जिसके बाद उसके निशानदेही पर अविनाश के घर पर छापेमारी कर अविनाश कुमार के पास से एक पिस्टल व 30 चक्र गोली बरामद किया गया. उसके बाद गुलाब खान के घर से भी 15 गोली बरामद की गयी. एसपी ने बताया कि इसके पूर्व भी गुलाब खान हत्याकांड मामले में मुंगेर जेल जा चुका है. उन्होंने बताया कि छोटू हत्याकांड के संबंध में गहराई से अनुसंधान की जा रही है. अनुसंधान के दौरान यह बात भी प्रकाश में आयी है कि मो गुलाब खान अवैध अग्नेयास्त्र एवं गोली का कारोबार करता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन